It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google ChromeYarn Rates
पीसी को छोड सूत बाजार कमजोर
मालेगांव/ गर्मी का मौसम और पारा 44-45 के आस-पास तक आ गया। अब तूफान, आंधी, बरसात तथा ओले तक पड़ रहे हैं। पहलगाम की घटना से लेकर यु( विराम तक की घटना सबको मालूम है। भारत में ऐसा प्रधानमंत्री है जो कड़वे फैसले लेकर जवाब देना जानता है। यु( की आशंका हटने से शेयर मार्केट ने लम्बी छलांग लगाई हैं। सोना-चांदी की चमक फीकी पड़ रही है। पाकिस्तान को करारा जवाब और उसकी मिसाइल, डॉन को खत्म करना भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं वैसे तो देश भी 140 करोड़ जनसख्या में हर कोई अपना मत रखता है लेकिन देश में सर्वप्रथम वाली बात सब समझ में आती हैं। टेक्सटाइल इण्डस्ट्रीज का पावरलूम सेक्टर मालेगांव में गर्मी और उमस के बाद बूंदा बांदी यानी हल्की बरसात से पारा नीचे तो आया है लेकिन कुछ दिनों में पारा बढ़ना ही है। कपड़ा बाजार अच्छा था, भाव बढ़े, लेवाली बढ़ी रेडी आवक व्यापार हो रहा था, लेकिन केम्ब्रीक में अचानक 5652 ज्यादा घटकर वापस बढ़ी है। पोपलीन रोटो रूके हैं। पीसी में भाव बढ़े है। सूती धागा और रोटो का यार्न रूका है। पीसी के वार्प में अच्छी तेजी आई है।
सूत बाजारः- सूती धागा बाजार में कमजोर कड़ी है। बाजार सीमित दायरे में चल रहा है। कपड़ा ठीक होने के बावजूद सूती रोटो का यार्न बढ़ा नहीं पा रहे है। सूत व्यवसायी अशोक सोमाणी ;मरदाद्ध अशोक सोमानी ने बताया कि बुनकर के कपड़ा बिका होने के बाद लेवाली कमजोर है। पर आवक थोड़ा आ रहे हैं। पहले ही माल समय पर डिलेवरी नहीं ले रहे है। रोटो का यार्न तो जनवरी में ही स्थिर-सा है। पीसी से आवक कमजोर और लेवाली होने से वार्प में भाव बढ़ रहे हैं। वेफ्ट के भाव कम हो रहे हैं।
कपड़ा बाजारः- कपड़ा में पोपलीन, केम्ब्रीक, रोटो और पीसी का कपड़ा पड़ता होने, लेवाली होने सूत बाजार पीसी को छोड़कर बाकी अब नाम का है इसलिए बुनकर के अच्छे दिन आ गये हैं। दलाल विजय मरदा ने बताया कि मई तक ज्यादातर बुनकर कपड़ा बेच चुका है। इसलिए कोई ज्यादा उठापठक नहीं है। मई माह तक कपड़े का मुख्य सीजन भी रहता है और आशानुरूप बाजार ठीक ही रहा। खासतौर पर सूती रोटो के यार्न में तेजी नही। कपड़ा बढ़कर बिकता रहा है। अगर घटता भी है तो वापस सुधार हो जाता है।