
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google ChromeYarn Rates
भीलवाड़ा/ भारतीय वस्त्र सहायक मशीनरी निर्माता संघ (आईटामा) द्वारा मेवाड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से भीलवाड़ा में एक दिवसीय व्यापक टेक्सटाइल तकनीकी एवं औद्योगिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भीलवाड़ा के राणबंका हेरिटेज रिसॉर्ट परिसर में आयोजित होगा, जिसमें देशभर से वस्त्र उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ, उद्यमी, शिक्षण संस्थान और विद्यार्थी भाग लेंगे।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में बी. के. मेहता टेक्नोलॉजी नेटवर्किंग मिशन के अंतर्गत “विचार से उत्पादन और बाजार तक” विषय पर विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस सत्र का उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच सेतु बनाना है, जिससे नवाचार को व्यावहारिक रूप दिया जा सके। देश के प्रतिष्ठित टेक्सटाइल शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी और शिक्षक इस संवाद में भाग लेंगे।
द्वितीय चरण में तकनीकी वस्त्रों पर आधारित विशेष संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें पूर्ण परियोजना आधारित तकनीकी वस्त्रों की संभावनाओं, निवेश और भविष्य की दिशा पर विस्तृत चर्चा होगी। इस सत्र में उद्योग, शिक्षा और अनुसंधान से जुड़े विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही विभिन्न संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से समझौता हस्ताक्षर समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
तीसरे चरण में 29वें उत्पाद–कैटलॉग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में वस्त्र मशीनरी, तकनीकी समाधान और नवीन उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे उद्योग को नई तकनीक से परिचित होने का अवसर मिलेगा। उद्घाटन समारोह में उद्योग जगत के वरिष्ठ नेतृत्व और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।
आयोजन के दौरान आईटामा वॉइस पत्रिका के नवीन अंक का विमोचन भी किया जाएगा। यह आयोजन भीलवाड़ा को टेक्सटाइल तकनीक, नवाचार और ज्ञान-विनिमय के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक सार्थक कदम माना जा रहा है।
मेघालय के वस्त्र भविष्य को नई दिशा
16-12-2025