It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन से तकनीकी वस्त्र क्षेत्र को नई गति
By Textile Mirror - 16-12-2025

नई दिल्ली/ देश में तकनीकी वस्त्रों के क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन ;एनटीटीएमद्ध की शुरुआत वर्ष 2020 में 1,480 करोड़ रुपये के वित्तीय आवंटन के साथ की गई थी। यह मिशन तकनीकी वस्त्रों के अनुसंधान, नवाचार, घरेलू विनिर्माण, निर्यात वृ(ि और रोजगार सृजन की दिशा में एक परिवर्तनकारी पहल साबित हो रहा है।
एनटीटीएम के घटक-1 के अंतर्गत विशेष फाइबर और तकनीकी वस्त्रों के विभिन्न खंडों में अनुसंधान एवं नवाचार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इनमें कार्बन फाइबर, एरामिड फाइबर, नायलॉन, कंपोजिट, भू-वस्त्र, कृषि-वस्त्र, चिकित्सा-वस्त्र और स्मार्ट वस्त्र जैसे उच्च तकनीक वाले क्षेत्र शामिल हैं। मिशन के तहत अब तक कुल 168 परियोजनाओं को स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनमें से 247 करोड़ रुपये की लागत वाली 79 अनुसंधान परियोजनाएं विशेष फाइबर, भू-वस्त्र, कृकृषि-वस्त्र और स्मार्ट वस्त्र के क्षेत्रों में स्वीकृत की गई हैं।
इन अनुसंधान परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य भारत में तकनीकी वस्त्रों के निर्माण के लिए एक सशक्त इकोसिस्टम का निर्माण, आयात पर निर्भरता को कम करना, घरेलू बाजार के आकार का विस्तार करना और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन करना है। मिशन का फोकस अनुसंधान एवं नवाचार, मशीनरी के स्वदेशी विकास, तकनीकी वस्त्रों के उपयोग को लेकर जागरूकता बढ़ाने, निर्यात को प्रोत्साहन देने और कुशल मानव संसाधन तैयार करने पर केंद्रित है।
तकनीकी वस्त्रों के क्षेत्र में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एनटीटीएम के तहत ‘ग्रेट’ तकनीकी वस्त्रों में महत्वाकांक्षी नवोन्मेषकों के लिए ‘अनुसंधान और उद्यमिता हेतु अनुदान योजना’ शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य युवा उद्यमियों को समर्थन देना, मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देना और उभरते तकनीकी वस्त्र क्षेत्रों में स्थानीय विनिर्माण को प्रोत्साहित करना है, जिससे नए आर्थिक और आजीविका के अवसर सृजित हों।
विशेष फाइबर खंड के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाएं उन्नत फाइबर और कंपोजिट जैसे कार्बन, नैनोफाइबर, यूएचएमडब्ल्यूपीई, एरामिड, ग्लास और प्राकृतिक फाइबर के विकास पर केंद्रित हैं। इनका उपयोग रक्षा, ऊर्जा भंडारण, स्वास्थ्य सेवा, स्मार्ट वस्त्र और टिकाऊ सामग्री जैसे उच्च-प्रदर्शन अनुप्रयोगों में किया जा रहा है।
भू-वस्त्र क्षेत्र में परियोजनाएं प्राकृतिक फाइबर, पुनर्नवीनीकरण सामग्री और उन्नत पोलिमर से जियोग्रिड और जियोकंपोजिट विकसित करने पर केंद्रित हैं, जिनका उपयोग सड़क, रेलवे, तटबंध, जल निकासी, कटाव नियंत्रण और भूस्खलन शमन में किया जाता है।
कृकृषि वस्त्र परियोजनाएं फसल सुरक्षा, मल्चिंग, पैकेजिंग और बीज संरक्षण के लिए टिकाऊ समाधान विकसित कर रही हैं, जबकि स्मार्ट वस्त्र परियोजनाएं पहनने योग्य इलेक्ट्रॉनिक्स, फोटोनिक फैब्रिक, सौर-वस्त्र और अगली पीढ़ी के हाई-परफोर्मेंस कपड़ों के विकास पर केंद्रित हैं।
इसके साथ ही एनटीटीएम सभी 12 तकनीकी वस्त्र खंडों में संरचित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कौशल विकास और बाजार पहुंच को प्राथमिकता देता है। सम्मेलनों, कार्यशालाओं, वेबिनार और आउटरीच कार्यक्रमों के जरिए उद्योग सहभागिता को बढ़ावा देकर देश में तकनीकी वस्त्रों को अपनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन देश को तकनीकी वस्त्रों के क्षेत्र में वैश्विक नवाचार केंद्र बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभा रहा है।

सम्बंधित खबरे